फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Keep an eye on the orders of the revenue courts .

राजस्व अदालतों के आदेशों पर रखें नजर

Thu, 26 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 26 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the orders of the revenue courts .
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बुधवार को सदर तहसील का वार्षिक मुआयना किया।
विज्ञापन


आयुक्त ने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि वे स्वयं तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के न्यायालयाें में  वादों के निस्तारण पर नजर रखें।

साथ ही मुकदमों में दिए गए आदेश पर अमल हुआ कि नहीं, माह में एक बार औचक निरीक्षण अवश्य करें।

सदर तहसील के वार्षिक मुआयना के दौरान मंडलायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि विगत वित्तीय वर्ष में कितने चल/अचल संपत्तियों की नीलामी की गई, कितने कुर्की, कितनाें में अमल दरामद किया तथा कितने नीलाम संपत्तियाें पर निशानदेही की गई, इसकी सूची उपलब्ध कराएं।

122 बी तथा धारा-34 के वादों के निस्तारण में निर्देशित किया कि तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार वादों के निस्तारण में और तेजी लाएं, प्रगति कम है।

उन्हाेंने कहा कि 122 बी तथा धारा-34 में आदेश होने के बाद तत्काल अमल के लिए संबंधित नायब तहसीलदार तथा लेखपाल को दिया जाए। आदेश के अमल की आख्या पत्रावली में लगाई जाए।
विज्ञापन


122 बी में काफी पुराने मामले पाए गए, जिनमें आदेश तो कर दिया गया, परंतु कम्प्लायंस के लिए संबंधित लेखपाल को नहीं भेजा गया। जिस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तत्काल कंप्लायंस कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने तहसील दिवसाें के प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण की स्थिति, मिसिलबंद रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर आदि का बिंदुवार निरीक्षण किया। तहसील परिसर में इंटरलाकिंग कराने के लिए बजट की मांग का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed