फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Keep a close watch on mischievous, anti-social and communal elements

शरारती, असामाजिक एवं साम्प्रदायिक तत्वों पर रखी जाये कड़ी नजर

Wed, 03 Nov 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on mischievous, anti-social and communal elements
मिर्जापुर। दीपावली पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही असामाजिक तत्वों तथा सामाजिक उन्माद व तनाव उत्पन्न करने वालों पर कड़ी दृष्टि रखी जाए। पटाखों की दुकानें खुले मैदान में लगाई जाए। ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया जाए जहां पर सामूहिक रूप से दीपावली मनाई जाती है। मुख्य चिकित्साधिकारी सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों को 24 घंटे मौजूद रहने के निर्देश दें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई, प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट का दायित्व होगा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं। विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित किये जाने एवं अघोषित विद्युत कटौती पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। सभी धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक प्रबंध किया जाएगा।। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed