फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing

अमर उजाला की प्रस्तुति: संयोग, वियोग के साथ देश भक्ति के कजरी गायन ने बांधा समा, झूमते रहे श्रोता

Sat, 09 Sep 2023 06:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

 खचाखच भरे लालडिग्गी के मिलन पैलेस में आयोजित महोत्सव के दौरान कजरी गायन सुन श्रोता झूमते रहे। साथ ही तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन भी करते रहे।

विज्ञापन
kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
अमर उजाला की ओर से मिर्जापुर में कजरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की प्रस्तुति, मां तुझे प्रणाम के तहत शुक्रवार शाम कजरी के नाम रही। खचाखच भरे लालडिग्गी के मिलन पैलेस में आयोजित महोत्सव के दौरान कजरी गायन सुन श्रोता झूमते रहे। साथ ही तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन भी करते रहे। आसमान में छाए काले बादलों के बीच कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद कजरी की प्रस्तुति का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। श्रोता कजरी के रसधार में डूबते-उतराते रहे।

विज्ञापन


कजरी महोत्सव में मुंबई, वाराणसी व जिले के कलाकारों ने कजरी की प्रस्तुति दी। स्थान भिन्नता के बाद भी कजरी की सोंधी महक एक सी रही। देशज रागों पर आधारित कजरी की धुन कभी तेज तो कभी धीमी होती रही, लेकिन तालियों की गड़गड़ाहट बढ़ती जा रही थी। पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव की देशभक्ति वाली कजरी अरे रामा नागर नइया जाला काले पनिया रे हरि... और उर्मिला श्रीवास्तव की परंपरागत कजरी कवन रंग मोतिया कवन रंग मूंगवा... ने धूम मचाई। मुंबई के कलाकार सुरेश शुक्ला ने अपने गले के दम का प्रदर्शन कर जो कजरी सुनाई, वह पूरे कार्यक्रम पर छा गई। उनकी पिया मेहंदी लिया द मोती झील से, जाइके साइकिल से ना... बहुत सराही गई।

विज्ञापन

'जागो जागो रे हिंद के जवनवा'

वाराणसी की शैलबाला मिश्रा ने भाव भंगिमा के साथ कजरी की जो प्रस्तुति की, उसे देख व सुनकर लोग अचंभित रह गए। उन्होंने रुनझुन खोल हो केवड़िया... हम विदेसवा जइबे ना... ने खूब रंग जमाई। अंतरराष्ट्रीय कलाकार ऊषा गुप्ता ने भी कई कजरी प्रस्तुत की। उनकी देश भक्ति से रससिक्त जागो जागो रे हिंद के जवनवा... ने लोगों को रोमांचित कर दिया। इसी प्रकार डाॅ. मन्नू यादव ने करताल से जीभ दबाकर कजरी व बिरहा की अद्भुत प्रस्तुति की।

विज्ञापन
विज्ञापन

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
कजरी महोत्सव में मौजूद डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कलाकारों व गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र भूषण मौर्य, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, ज्ञानंदा ला काॅलेज की डायरेक्टर डाॅ. शीला सिंह, केबी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह, जीडी बिनानी पीजी काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. बीना देवी सिंह, बिनानी मैनेजमेंट की डायरेक्टर डाॅ. जीशान अमीर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, केशराज सिंह, शुभम अग्रवाल, ओमप्रकाश उपाध्याय, संजय सिंह गहरवार, अमित श्रीनेत व अन्य लोग मौजूद रहे।

काला पानी जाने का वर्णन किया तो भर आईं आंखें

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
पद्मश्री से सम्मानित अजीता श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

कजरी गायन के लिए पद्मश्री से सम्मानित अजीता श्रीवास्तव ने अंग्रेजी शासनकाल में काले पानी की सजा पाए वाराणसी के दाताराम नागर की काला पानी जाने की घटना को जब अरे रामा नागर नइया जाला, काले पनिया रे हरि... सुनाई तो इस भावनात्मक कजरी को सुनकर लोगों की आंखें भर आईं। इसके बाद उन्होंने राधाकृष्ण की परंपरागत थीम पर राधे झूलना पठावो, घिर आई बदरी... कजरी की प्रस्तुति की। इसके अलावा उन्होंने कई और कजरी प्रस्तुत की।

कवन रंग मोतिया, कवन रंग मुंगवा...

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
उर्मिला श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

कई देशों में कजरी गायन से धूम मचाने वाली उर्मिला श्रीवास्तव ने कई नई व पुरानी कजरी की प्रस्तुति की। उनकी कवन रंग मोतिया, कवन रंग मुंगवा... ने परंपरागत कजरी की याद दिलाई तो झूलना झूलन अब आई रे... ने गांव के सिवान में पेड़ों की डाल पर डाले गए झूले पर पेंग मारतीं युवतियों की याद दिलाई। इसी प्रकार लोकप्रिय कजरी कइसे खेलइ जइबू सावन में कजरिया... ने भी खूब रंग जमाया।

कोयल बिन बगिया ना सोहे राजा...

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
मुंबई के कलाकार सुरेश शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के कलाकार सुरेश शुक्ला जब मंच पर आए तो अपने रिमिक्स कजरी से छा गए। बीच-बीच में फिल्मी गीतों का पुट देते हुए उन्होंने कई पुरानी कजरी गीत प्रस्तुत की। रेलिया बैरन पिया को लिए जाय रे..., कचौड़ी गली सून कइल बलमू..., पिया मेहंदी लिया द मोती झील से जाई के साइकिल से ना... तथा कोयल बिन बगिया ना सोहे राजा... की प्रस्तुति कर महोत्सव में चार चांद लगा दिया। उनकी दमदार आवाज में फिल्मी रिमिक्स के साथ कजरी की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।

दगाबाज दुश्मन के मिटा द पिया ना...

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
वाराणसी की अभिनेत्री व गायक कलाकार शैलबाला मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की अभिनेत्री व गायक कलाकार शैलबाला मिश्रा ने चुटीले अंदाज में कई कजरी गीत प्रस्तुत की। उन्होंने गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प की घटना का जिक्र करते हुए दगाबाज दुश्मन के मिटा द पिया ना, तिरंगा लहरा द पिया ना... सुनाई। उन्होंने रुनझुन खोल हो केवड़िया हम विदेसवा जइबे ना... और तीजिया आई गइल मोरे सइयां, गइल कौने नगरिया ना... के माध्यम से नायिका की विरह वेदना सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने और भी कई कजरी गीत प्रस्तुत की।

जागो-जागो रे हिंद के बिरनवा...

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
अंतरराष्ट्रीय कलाकार उषा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय कलाकार उषा गुप्ता ने देशभक्ति का जज्बा भरते हुए जागो-जागो रे हिंद के बीरनवा... तथा सारे जहां से अच्छा अपना हिंदुस्तान बा बड़ा नाम बा ना... सुनाई। उन्होंने राधा-कृष्ण का स्मरण कर झूला नाहीं झुलावो गिरधारी अरे सांवलिया...भी सुनाई। उन्होंने कई अन्य कजरी गीत भी प्रस्तुत की।

दमदार आवाज में जगाया देशभक्ति का जज्बा

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
बिरहा के मर्मज्ञ डॉ. मन्नू यादव - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय लोक गायक कजरी और बिरहा के मर्मज्ञ डॉ. मन्नू यादव ने पिंगल शास्त्र की रसना ग्रहण कजरी सुनाकर सभागार में उपस्थित सभी लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। ककहरा पर कजरी की उनकी प्रस्तुति बड़ी अद्भुत रही। उन्होंने कंक इहां का का कह गाई कागा खाई काया के, सखी श्याम बिन सोहै ना सवनवा ना..., शत सम सत्य अहिंसा बापू के जुबान से निकला भारत के मुस्कान से निकला ना... सुनाई। साथ ही बरसे रिमझिम सवनवा मोरे रामा... भी सुनाई। उन्होंने करताल से जीभ को दबाकर कजरी की प्रस्तुति की। उनके साथ हारमोनियम पर प्रीतम, ढोलक पर लाल बहादुर, मजीरा पर बुधई संदल, करताल पर हीरालाल यादव, झांझ पर रामजन्म चंचल और जनार्दन यादव ने संगत किया।

जिलाधिकारी प्रियंका बोलीं- कजरी मिर्जापुर की संपदा

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
अमर उजाला की ओर से मिर्जापुर में कजरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि कजरी मिर्जापुर की संपदा है। यहां से कजरी की जो धुन निकली तो पूरे विश्व में छा गई और जिले का नाम रोशन किया। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि  यह बहुत ऊर्जावान कार्यक्रम था। एक से बढ़कर एक कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। इससे लोगों का मिट्टी से जुड़ाव होता है। 

कजरी महोत्सव के मुख्य प्रायोजक

kajari mahotsav by amar ujala maa tujhe pranam in mirzapur kajari singing audience kept dancing
mirzapur - फोटो : अमर उजाला

कजरी महोत्सव मां तुझे प्रणाम के मुख्य प्रायोजक एसएस ऑटो मोबाइल्स, महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अधिष्ठाता जनार्दन सिंह रहे। इसके साथ ही सह प्रायोजक रामललित सिंह पीजी काॅलेज कैलहट के प्रबंधक अनमोल सिंह व अध्यक्ष रामलाल सिंह, अन्नपूर्णा प्रसादम रेस्टोरेंट (बाटी-चोखा) के सीएमडी अरुण दुबे, सरदार पटेल सुपर-30 छोटा सखौरा के संस्थापक अरविंद कुमार सिंह, अमर पब्लिक स्कूल के एमडी अमित श्रीवास्तव, सत्यम इंटर प्राइजेज के अधिष्ठाता जयप्रकाश मौर्य, एमएसए डॉल्फिन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शमीम आजम, एवन रेस्टाेरेंट एंड होटल के अधिष्ठाता अमित विक्रम शुक्ला, कृषक काॅलेज आफ फार्मेसी के प्रबंधक पारस सिंह, मां बलिराजी सेवा संस्थान डीएड काॅलेज के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, जिला उद्यान विभाग रहे। सभी प्रायोजकों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed