फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kachhwa will soon get the status of municipality: Suresh Khanna

कछवां को जल्द मिलेगा नगर पालिका का दर्जा : सुरेश खन्ना

Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Kachhwa will soon get the status of municipality: Suresh Khanna
कछवां। कछवां नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही कछवां नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्राप्त होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान परिसर में आयोजित मंगला राय स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता के शुभारंभ करने के बाद दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कहा कि यूपी में रामराज्य की स्थापना हो चुकी है। प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर आ चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ लाखों युवाओं को रोजगार दिलाने का दावा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 117 विकास खंडों में 124 ग्रामीण स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया गया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 53800 युवक मंगल दल और 51300 महिला मंगल दल का गठन किया गया है। इन दलों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता राष्ट्रीय व सामाजिक महत्व के कार्यों में सुनिश्चित कराई गई है। इससे पहले सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान के संरक्षक रामनारायण सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने बुके देकर वित्त मंत्री का स्वागत किया। सुरेश खन्ना ने आधे घंटे तक कुश्ती देखी। वहां खेल-खिलाड़ी नामक पत्रिका का विमोचन भी किया। पूर्व पुलिस महानिदेशक आरएन सिंह ने पिछली बार के वादे की याद दिलाते हुए कछवां नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने की बात कही। इस पर वित्त मंत्री ने बताया कि नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed