फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Junior assistant suspended for not paying gratuity and pension

Mirzapur News: ग्रेच्युटी व पेंशन का भुगतान नहीं कराने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित

Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Junior assistant suspended for not paying gratuity and pension
मिर्जापुर। मृत परिचारक के पुत्र को उसके पिता के बकाए पेंशन व ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं कराने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय के कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया। नगर पालिका के खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कन्हैया लाल परिचारक के पद पर तैनात थे। उनके पुत्र तपेश्वरीनाथ ने जीवन कालीन अवशेष पेंशन व ग्रेच्युटी के लिए आवेदन किया था। उनके पेंशन व ग्रेच्युटी की धनराशि स्वीकृत कर भुगतान के लिए बीएसए कार्यालय के कनिष्ठ सहायक रामविलास त्रिपाठी को निर्देशित किया गया था। कहा गया था कि वे बेसिक शिक्षा कार्यालय के लेखाधिकारी से समन्वय स्थापित कर तपेश्वरीनाथ को स्वीकृत धनराशि का भुगतान वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने से पूर्व कराएं। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसकी सूचना तपेश्वरीनाथ को पंजीकृत डाक से दी गई थी। उन्होंने मंडलायुक्त से शिकायत की। जिस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने रामविलास त्रिपाठी को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज को जांच अधिकारी बनाया गया है। निलंबन की अवधि में कनिष्ठ सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सिटी से संबद्ध रहेंगे। बीएसए गौतम प्रसाद ने कहा कि आरोपी को आरोप पत्र अलग से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed