{"_id":"c77297f7d0e989c1f29e56784e8ed1f2","slug":"jila-panchat-president-pramila-win-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष पद पर प्रमिला की फिर जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष पद पर प्रमिला की फिर जीत
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विरोधियों को पराजित करते हुए बसपा प्रत्याशी प्रमिला सिंह 33 मत प्राप्त कर दोबारा काबिज हुई।
गुरुवार को कलेक्ट्रट परिसर में हुए मतदान में प्रमिला सिंह को 33, सपा की पारो यादव को 10 तो नीलम सिंह को एक वोट मिला। मतदान और नामांकन के दौरान पूरा कचहरी परिसर छावनी में तब्दील रहा।
पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को गहमा गहमी का माहौल रहा। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह, एआरओ विजय बहादुर, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ।
अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरु होने से पहले सपा और बसपा के समर्थक अपनी जीत का दावा करते रहे। गुरुवार को सबसे पहले सपा समर्थित सदस्य मतदान करने पहुंचे।
उसके बाद बसपा समर्थित सदस्य मतदान करने आए। दोपहर लगभग दो बजे तक शत प्रतिशत मत डाले जा चुके थे।
तीन बजे के बाद मतगणना शुरु हुई। करीब 15 मिनट बाद जिलाधिकारी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही।