फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jharkhand Express was diverted due to Chopan railway bridge malfunction

चोपन रेलवे पुल खराबी से झारखंड एक्सप्रेस को किया डायवर्ट

Sun, 06 Nov 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Express was diverted due to Chopan railway bridge malfunction
राजगढ़। चोपन स्थित सोन नदी पर बने रेलवे पुल में खराबी आने से चुनार-चोपन रेल मार्ग शनिवार की सुबह से बाधित रहा। इस कारण दिल्ली से रांची की ओर जा रही झारखंड एक्सप्रेस लूसा स्टेशन डायवर्ट करके चुनार से पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर से झारखंड वापस भेजा गया। शाम तक पुल का मरम्मत हो जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरु हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली से झारखंड रांची जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस शनिवार की सुबह नौ बजे चुनार होते हुए लूसा स्टेशन से आगे पहुंची थी। तभी ट्रेन के चालक को सूचना मिला कि चोपन में पुल खराब है। जिसके बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन लूसा से आठ किमी आगे पहुंच गई थी। ट्रेन बैक होकर वापस लूसा स्टेशन पर आई। वहां पर लूप लाइन में जाकर ट्रेन के इंजन को दूसरी ओर लगाया गया। इसके बाद ट्रेन को चुनार से पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर स्टेशन के रास्ते झारखंड रांची भेजा गया। जब तक ट्रेन रांची के लिए रवना नहीं हुई, यात्री परेशान रहे। शाम तक पुल में आई खराबी को बनाया गया। जिसके बाद मालगाड़ी आदि फिर से इसी रुट पर रवाना हुई। स्टेशन मास्टर लूसा गौतम कुमार ने बताया कि चोपन में पुल में खराबी के चलते ट्रेन को डायवर्ट किया गया। शाम तक पुल की मरम्मत होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरु हो गया। इस बीच सिर्फ झारखंड एक्सप्रेस को ही डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed