{"_id":"5841c1064f1c1b0e1ede881d","slug":"japani-girl-have-became-bride-of-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी युवती बनी जनपद की बहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी युवती बनी जनपद की बहू
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
औरईया निवासी निखिल और आयुमी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी युवती आयुमी संग जिले के ब्लॉक जमालपुर के औरईया गांव के निखिल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। सुबह दूल्हे के घर हल्दी-तेल, मांडों-मंटमंगरा, अनाज छूआई, कोहबर की रंगाई-उतराई आदि कार्य कराए गए। तत्पश्चात गांव के शिव मंदिर पर गाजे-बाजे के साथ बारात उठाई गई। पहले से राजेंद्र के घर में दुल्हन के रूप में सजी-संवरी आयुमी बैठी हुई थी। दूल्हा बारात लेकर अपने दरवाजे खुद पहुंचा और द्वारचार बाद जयमाल एवं रात में शादी कर एक दूजे के हुए।
ब्लॉक जमालपुर के औरईया गांव में शुक्रवार को राजेंद्र सिंह के बेटे निखिल सिंह की शादी जापान की आयुमी पुत्री नारिका सातो के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपादित हुई। अनूठी शादी का नजारा देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। जापान की आयुमी गुरुवार को ही अपने माता-पिता के साथ प्रेमी निखिल सिंह के गांव जमालपुर ब्लॉक के औरईया पहुंच गई थी। निखिल सिंह व आयुमी की पहली मुलाकात बीएचयू में वर्ष 2012 में हुई, जब निखिल ग्रेजुएशन जापानी भाषा से कर रहा था।
उसी दौरान आयुमी बीएचयू में शिक्षा लेने आई थी। दोनों साथ में औरईया आए और आयुमी को यहां की संस्कृति पसंद आ गई और दोनों प्रेम का इजहार कर बैठे। दोनों के परिजनों की सहमति पर अब शादी भी हो गई। निखिल वर्तमान में वैशाली ट्रैवेल एजेंसी जापानी कंपनी में पैकेजिंग डायरेक्टर के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं, वहीं आयुमी जापान के सेनदाई शहर में जापानी भाषा की टीचर है। आयुमी का कहना है कि उसे यहां की संस्कृति से प्यार है, वह चाहती है कि जापान और इंडिया का संबंध और बेहतर हो।