फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   it so happened that the station lost possession

ऐसा हुआ कब्जा कि स्टेशन गुम

Sat, 06 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
it so happened that the station lost possession
स्टेशन के बाहर दूकानें
सरकार रेलवे स्टेशनों का सुंदरीकरण कर रही है और लाइनों का विस्तार किया जा रहा है। इसके उलट रेलवे की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से मिर्जापुर स्टेशन अस्तित्व ही संकट में पड़ गया है। अवैध कब्जे को हटाने के लिए कई बार लोगों को नोटिस दिया गया लेकिन किसी ने जमीन खाली नहीं की। यात्रियों कोे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन ढूंढने में परेशानी होती है।
विज्ञापन



 संगमोहाल से लेकर रोडवेज तक रेलवे की जमीनों पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा जमाया है। कब्जेदारों ने बकायदा नगर पालिका से कब्जा की गई जमीन को दूकान के नाम से एलाट करा लिया है और दूकानें भी खोल ली हैं। इसकी जानकारी होने पर रेलवे ने सभी को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा है लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक कब्जेदारों ने जमीन खाली नहीं की है। बेबस रेल अधिकारी कब्जेदारों की दबंगई के आगे विवश हैं।
विज्ञापन


वह जब भी नोटिस भेजते हैं तब दूकानदार कुछ दिनों में खाली करने की बात करते हुए मामले को टाल जाते हैं और जैसे ही मामला ठंडा होता है वैसे ही शांत बैठ जाते हैं। जब किसी नए अधिकारी की तैनाती इलाहाबाद मंडल में होती है और वो मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आता हैं और यहां की स्थिति देख कर हैरान हो जाता है। पूछताछ करने पर रेल कर्मचारी बताते हैं कि जमीन तो रेलवे की है लेकिन नगर पालिका ने इसे अपनी जमीन बताते हुए लोगों को दूकान एलाट किया हुआ है। इससे उनको हटाने में अड़चन पैदा हो रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि जमीन रेलवे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ने दूकानें बनाकर आवंटित की थीं। रेलवे ने कभी  इसे खाली करने के लिए नहीं कहा। रेलवे जब भी नगर पालिका से इस बारे में कहेगा उच्चाधिकारियों को सूचित कर खाली कराने की कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed