फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Iron Man 's idea still relevant

लौह पुरुष के विचार आज भी प्रासंगिक

Tue, 16 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 16 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Iron Man 's idea still relevant
भरुहना स्थित सांसद के जनसंपर्क कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार पटेल का निर्वाण दिवस मनाया गया। रमाशंकर पटेल ने कहा कि लौह पुरुष के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन


लौहपुरुष सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्हीं के कारण आज देश की अखंडता और एकता सुरक्षित है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया। जिला मीडिया सचिव आनंद सिंह पटेल ने कहा कि लौह पुरुष युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मेघनाथ सिंह पटेल, लाल बहादुर सिंह, शंकर, आरके पटेल, सुजीत पटेल, सज्जन कुमार सिंह, रमाकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर रामबाग स्थित अपना दल कार्यालय पर भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस  मनाया गया। जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजवन पटेल और विशिष्ट अतिथि महिला मंच की प्रदेश सचिव सरोज पटेल रही।

प्रदेश सचिव राजवन पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के सोच का भारत बनाने के लिए अपना दल सदैव संघर्ष करता है।

प्रदेश की सपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। धान खरीद केंद्र की समस्या हो या फिर बिजली व सिंचाई की।

इसको लेकर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि इन समस्याओं से किसानों को निजात नहीं दिलाया जाएगा तो अपना दल आंदोलन करेने के लिए बाध्य होगा।

दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि आज हम लोग सरदार वल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस को एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ें।


इस अवसर पर जिला महासचिव अर्जुन पटेल,जिला प्रवक्ता हामिद अली अंसारी, डा.लालमूरत, सर्वेश पटेल, शिवकुमार सिंह, श्यामसुंदर पटेल, अनिल पटेल, आशीष पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed