{"_id":"655bad79dc0e85c0360b6b44","slug":"internet-will-be-provided-in-schools-through-composite-grant-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-8682-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कंपोजिट ग्रांट से होगी स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कंपोजिट ग्रांट से होगी स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वितरित होने वाले टैबलेट मेंं इंटरनेट के खर्च का वहन कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। इसके लिए स्कूल महानिदेशक ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। हालांकि जिले में अभी टैबलेट पहुंच नहीं पाए हैं।
प्राथमिक शिक्षा को हाईटेक व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए जिले के 1564 परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट वितरित किए जाएंगे। जिले में वर्तमान में 1806 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 2.74 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। इन बच्चों को शिक्षा के आधुनिक तकनीक से जोड़ने व उनको नई विधाओं की जानकारी देने के लिए प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट वितरित कर रही है। इसके तहत जिले के 2736 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। ये टैबलेट प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा वरिष्ठ अध्यापक को दिए जाएंगे। किसी विद्यालय में एक अथवा अधिकतम दो टैबलेट दिए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय से ही विद्यालयों की सूची व संख्या भेजी गई है। बताया जा रहा है कि टैबलेट वितरण की सूचना तो आ गई है, लेकिन इसका वितरण अभी नहीं हुआ है। शासनस्तर से टैबलेट का वितरण हो जाने के बाद जिले में उसके वितरण की तैयारी की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना तो आ गई है, लेकिन टैबलेट अभी नहीं आए हैं। टैबलेट मिलते ही शासन के निर्देशानुसार उसके वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।