फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   International power lifter Nidhi Singh Patel invited

Mirzapur News: अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर निधि सिंह पटेल को किया आमंत्रित

Fri, 19 Jan 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
International power lifter Nidhi Singh Patel invited
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर निधि सिंह पटेल को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को आवास पर पहुंच कर आमंत्रण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक प्रतोष, जिला संघ चालक शरद चंद उपाध्याय और विभाग सम्पर्क प्रमुख केशव नाथ तिवारी निधि सिंह पटेल के रमईपट्टी स्थित आवास पर पहुंचे। अयोध्या से आया निमंत्रण पत्र देकर उन्हें आमंत्रित किया। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण पत्र पाकर निधि सिंह पटेल ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि बीपीएड व एमपीएड के लिए फैजाबाद जाने का मौका मिला था तो अयोध्या भी गई थीं। छोटे से स्थान पर बिना मंदिर के प्रभु का निवास था, लेकिन आज श्रीराम जन्मभूमि दिव्य और भव्य रूप में हम सबके सामने है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। हमें भी प्रभु का दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है, जिससे काफी खुश हैं। नरायनपुर ब्लॉक के छोटे से गांव पचेवरा की रहने निधि मां के साथ झोपड़ी में आटा चक्की चलाकर पढ़ने के साथ ही खेल के मैदान में दम दिखाकर देश का गौरव बढ़ाते हुए गोल्डन गर्ल व आयरन लेडी के नाम से मशहूर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed