फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Integral Humanism is the soul of eternal Indian culture: Dr. Mahendra Nath Pandey

एकात्म मानववाद सनातन भारतीय संस्कृति की आत्मा : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Fri, 26 Sep 2025 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:26 AM IST
सार

मिर्जापुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया। वे उपाध्याय जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Integral Humanism is the soul of eternal Indian culture: Dr. Mahendra Nath Pandey
पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, स्रोत

विस्तार

मिर्जापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद सनातन भारतीय संस्कृति की आत्मा है। वे बृहस्पतिवार को सिटी क्लब सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम गर्व से कह सकते हैं कि अंत्योदय अब केवल दर्शन नहीं, बल्कि धरातल पर जीता-जागता यथार्थ है। जब अंतिम व्यक्ति उठेगा, तभी भारत उठेगा। यही दीनदयाल जी का सपना था और यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह चंदेल, शरदिनन्दुमणि त्रिपाठी, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुंदर केसरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed