{"_id":"5f6104be8ebc3e6a4a256cbb","slug":"instructions-to-file-a-case-against-fake-heritage-mirzapur-news-vns5474769185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वरासत पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वरासत पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को लाकडाउन के बाद पहली बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मड़िहान में फर्जी वरासत की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। डीएम सुशील कुमार पटेल ने लालगंज तहसील में फरियादियों की समस्या सुनी। वहीं सदर तहसील में एडीएम यूपी सिंह ने फरियाद सुनी। पूरे जिले में तीन सौ छह मामले आए जिनमें से मात्र आठ का निस्तारण हो सका।
सदर तहसील पर एक सौ दो मामले आए जिनमें से दो का निस्तारण हुआ। पड़री की लछिमनियां ने शिकायत की कि उसकी जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं है। एडीएम ने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार शौचालय, रास्ता व पुलिया के मामले अधिक आए। तहसीलदार सदर एसके सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लालगंज,मंगलवार को जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एक सौ चार मामले आए जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। खरीहट निवासी जगन्नाथ ने पैमाइश और कब्जे से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर के निस्तारण की मांग की। अधिकतर शिकायतें ग्रामीण इलाके की कोटे ,आवास और पैमाइश से जुड़े मामले छाए रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी जंग बहादुर यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी भानु प्रकाश, तहसीलदार कर्मेंद्र कुमार ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपूर सिंह ,डॉक्टर आई एन चतुर्वेदी ,एबीएसए अमरजीत जायसवाल ,थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज समेत जिले के विभाग द्वारा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फर्जी वरासत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश
मड़िहान। उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद की अध्यक्षता में मड़िहान तहसील के सभागार में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान 54 फरियादी आये। चार मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।बाकी प्रार्थना पत्रों को 15 दिनों में निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया। राहकला गांव निवासिनी सरजू देवी पत्नी बोड़ई द्वारा फर्जी वरासत की शिकायत की। एसडीएम ने राजस्वनिरीक्षक प्रमोदकुमार यादव व हल्का लेखपाल को तलब किया।फर्जी वरासत कराने वालों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। अमोई गांव के ग्रामीणों ने दबंग पर आरोप लगाते हुए शिकायत किया कि लालगंज कलवारी मार्ग स्थित दस बीघा सरकारी जमीन पर अनाधिकार कब्जा है। विनोद कुमार, नन्हे, मुनीब, रामपति, रामलाल, अनिता, मोना, मुन्नी, ऊदल आदि ने मांग किया कि उक्त भूमि को गांव सभा मे निहित कर आवासीय पट्टा दिया जाय। तहसील दिवस में तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, खंडविकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र,खण्डशिक्षा अधिकारी राममिलन यादव,अपूर्तिनिरिक्षक विनोद कुमार तिवारी,एसडीओ विद्युत सुनिल कुमार गुप्ता आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
अवैध कब्जा व आवागमन का मुद्दा छाया रहा
चुनार।तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी भू राजस्व हरिशंकर यादव ने सुना। रैपुरिया निवासी जीउत निषाद ने शिकायत किया कि नगर पालिका से सटे जरगो नदी पर गांव में जाने के लिए पुलिया बना है। पुलिया के पास इंटरलाकिंग पर नगर पालिका का गंदा पानी बहता रहता है जिसके चलते गांव के लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। श्रृतिहार के ग्राम प्रधान ध्यान किशोर ने शिकायत किया कि गांव में 0.007 हेक्टेअर भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण होना है। जिस पर लालमनी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 प्रार्थना पत्र पडे जिसमें मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित दो मामले का निस्तारण हुआ। उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सहिं, तहसीलदार अरूण कुमार गिरि, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इनसेट
संपूर्ण समाधान दिवस एक नजर में
तहसील मामले निस्तारण
सदर 102 02
मड़िहान 54 04
चुनार 46 02
लालगंज 102 --