फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instead of distributing ration among children, digestion is happening

बच्चों में राशन बांटने के बजाय हो रहा हजम

Fri, 13 Aug 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Instead of distributing ration among children, digestion is happening
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से राशन न वितरण किए जाने से नाराज तेतरियां कला गांव की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एडीओ आईएसबी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गांव में तीन वर्ष तक के बच्चों को राशन नहीं दिया जाता है। स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले चार महीने से राशन वितरण नहीं कर रही हैं। वे बच्चों को राशन बांटने के बजाय खुद ही हजम कर ले रहीं हैं। ग्राम प्रधान से कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, बल्कि बातों को अनसुना कर टरका दिया जाता है। गांव में राशन वितरण करने पर बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती जा रही है। इसकी प्रशासन द्वारा जांच कराई जा सकती है। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी देवी, रीता देवी, निर्मला देवी, सुदामा देवी, राजीवन, सुनीता देवी, मीता देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed