{"_id":"68682c1eddf0e25423036cc7","slug":"inspector-line-present-in-case-of-beating-of-young-man-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136227-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: युवक की पिटाई के मामले में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: युवक की पिटाई के मामले में दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
चेतगंज। मारपीट के मामले में चील्ह थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव के युवक की पिटाई करने और 50 हजार रुपये घूस के मामले में शुक्रवार को एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। एडीजी कार्यालय की टीम की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
एक जुलाई को थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी शिवम सिंह का विवाद पड़ोसी से हो गया था। आरोप है कि मामले में पुलिस शिवम को पकड़कर चेतगंज चौकी ले गई थी। वहां उपनिरीक्षक रामकृपाल यादव ने उसकी जमकर पिटाई की। युवक की हालत खराब होने पर परिवार को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। युवक ने वाराणसी के एडीजी पीयूष मोर्डिया से मामले की शिकायत की थी।
एडीजी कार्यालय से निरीक्षक डॉ. आशुतोष, उप निरीक्षक सुधाकर सिंह, दीवान आनंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को मामले की जांच की। साथ ही पीड़ित युवक के परिजनों के बयान दर्ज किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि चेतगंज चौकी का के दरोगा पर युवक की पिटाई करने और घूस मांगने का आरोप था। दरोगा को लाइन हाजिर कर मामले की जांच कराई जा रही है।