फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Innocent was found in critical condition vindhyachal kalikhoh accused arrested

पहाड़ी पर गंभीर हालत में मिली थी मासूम: परिचित के दिव्यांग युवक ने ही किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2022 05:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 05:23 PM IST
सार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के कालीखोह मंदिर के पास पहाड़ी पर शनिवार की देर शाम सात वर्षीय बालिका गंभीर हालत में मिली थी। उसके परिचित के दिव्यांग युवक ने नशे में दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन
Innocent was found in critical condition vindhyachal kalikhoh accused arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

विंध्याचल स्थित कालीखोह पहाड़ी पर सड़क किनारे झाड़ियों में शनिवार की देर शाम गंभीर अवस्था में मिली सात वर्षीय बालिका के साथ परिचित के दिव्यांग युवक ने नशे में दुष्कर्म किया था। पकड़े जाने के डर से बालिका को जान से मारने का प्रयास किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कालीखोह गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन


बालिका को जब सीएचसी से जिला महिला अस्पताल लाया गया तो एएसपी सिटी ने उससे बात की। उसने अपनेे माता-पिता के बारे में बताया। इसके बाद एएसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ सिटी प्रभात राय, विंध्याचल पुलिस और स्वाट टीम छानबीन में जुट गई। बालिका की माता ने बताया कि उनकी पुत्री रामबाबू मुसहर के साथ भीख मांगने निकली थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कालीखोह गेट से गिरफ्तार कर लिया। रामबाबू ने बताया कि परिचित होने के कारण बालिका उसे मामा बोलती थी। उसने पहाड़ी पर लाकर बालिका से दुष्कर्म किया। अपराध पकड़ा न जाए इसलिए बालिका की हत्या का प्रयास किया। पुुलिस ने आरोपी रामबाबू के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

सात साल की बालिका को गोशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी।

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी सात वर्षीय बेटी छह अप्रैल की शाम सात बजे घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान गांव का युवक उसे गोशाला में ले गया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। इसके बाद बेटी रोते हुए घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी।

मां जब आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंची तो आरोपी, उसके दादा और पिता ने गाली देकर भगा दिया। इंस्पेक्टर कृष्णकांत राय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी, उसके दादा और पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला पुलिस कर्मियों के साथ पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed