फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Information about the problem of water supply and drinking water

नहीं मिल पा रही जलापूर्ति व पेयजल की समस्या की जानकारी

Sun, 11 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Information about the problem of water supply and drinking water
मिर्जापुर। जलापूर्ति व पेयजल की समस्या से संबंधित जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह स्थिति तब है कि जबकि यह जानकारी शासन स्तर से मांगी गी है। इस पर शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित अधिकारियों को जिला व ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों जल जीवन मिशन की 22 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित हैं। जिले के नौ स्थानों पर इस परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्य शुरू किए गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने नमामि गंगे परियोजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से पेयजलापूर्ति में आने वाली समस्याओं की सूचना मांगी थी। इसके बाद भी पेयजल से संबंधित समस्याओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे शासन को अपेक्षित सूचनाएं नहीं मिल पा रही थीं। इस पर नमामि गंगे के एडीएम अमरेंद्र वर्मा ने नाराजगी भी जतायी थी। साथ ही पत्र जारी कर सभी को अपेक्षित सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा था।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और जिला व ब्लाक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर सूचना देने को कहा है। जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम का प्रभारी एसडीएम शिवप्रसाद को बनाया गया है, जबकि ब्लाक स्तर पर बने कंट्रोल रूम का प्रभारी संबंधित खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी अथवा जिस अधिकारी की उपलब्धता हो, को बनाया गया है। डीएम ने पत्र जारी कर उम्मीद जतायी है कि अब सूचना मिलने में विलंब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा कंट्रोल रूम
मिर्जापुर। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा। साथ ही निर्धारित प्रारूप पर जिला प्रशासन को सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। इससे परियोजनाओं के संचालन व समस्याओं के निराकरण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed