फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   indhyavasini rate surge of faith

विंध्यवासिनी की दर पर आस्था का रेला

Mon, 02 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
indhyavasini rate surge of faith
‌व‌िंध्यवास‌िनी देवी

विज्ञापन
नववर्ष के प्रथम दिन जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के धाम में करीब चार लाख दर्शनार्थियों ने मत्था टेका। तरह-तरह पुष्पों एवं रत्नजड़ित गहनाें से मां का शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं त्रिकोण परिक्रमा भी की।

 
मां विंध्यवासिनी धाम में भोर से दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। देवी को हलवा-पूड़ी का भोग लगाया गया। क्या छोटे क्या बड़े सभी मां की भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। सुबह बर्फीली हवाओं की परवाह किए बगैर श्रद्धालु विंध्यधाम पहुंचे। भोर में मंगला आरती के बाद से ही दर्शन-पूजन करने के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर विंध्य धाम में मां विंध्यवासिनी का वार्षिक श्रृंगार-पूजन व भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर की तरह-तरह के पुष्पों, चुनरी व बिजली झालरों से आकर्षक सजावट की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित राजीव पाठक उर्फ राजू ने ज्योति पूजन कर किया। उसके बाद अमित दूबे ने अपने मधुर भजन सुनाए। सबका से सुंदर मोरी मईया विंध्याचल मईया..तथा बम-बम बोल रहा है काशी.. जैसे भजनों से आस्थावानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुसुम पांडेय ने- मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगी..व जब भक्त नहीं होंगे भगवान कहां होगा..सुनाया। संचालन करते हुए स्थानीय कलाकार सोनी तिवारी ने किया। इलाहाबाद से आए कलाकाराें ने शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण एवं मां काली की मनोहारी झांकी को प्रस्तुत की।

 

आर्गन पर मुन्ना प्रेमी, ढोलक पर सतीश सिंह, बैंजाें पर बबलू मास्टर व पैड पर रवि नाहर ने संगत किया। एस पाठक, संजय दूबे, अभिषेक त्रिपाठी, गणेश उपाध्याय,, बृजेश अग्रहरि, ऋतुराज मौजूद रहे। मंदिर के बाहर कतार में खड़े श्रद्धालु जगत जननी का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़े जा रहे थे। मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित मां काली, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां शीतला, दक्षिणमुखी हनुमान, राधा-कृष्ण, श्री पंचमुखी महादेव जी सहित बटुक भैरव में दर्शन किया। अष्टभुजा पहाड़ पर जाकर त्रिकोण परिक्रमा की। कालीखोह स्थित महाकाली मंदिर व अष्टभुजी देवी मंदिर में भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed