फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Indecent remarks on women cost heavily on EO

Mirzapur News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी ईओ पर पड़ी भारी

Tue, 12 Dec 2023 12:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Indecent remarks on women cost heavily on EO
मिर्जापुर। क्षेत्रीय नागरिकों और महिलाओं के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो भेजने वाले मिर्जापुर के अहरौरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम दुलार यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। नगर निकाय निदेशालय के निदेशक डॉ. नितिन बंसल ने इसका आदेश जारी किया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने के लिए निदेशालय की उप निदेशक विजेता को जांच अधिकारी नामित किया है। निलंबन की अवधि के दौरान वे नगर निकाय निदेशालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा की बैठक से लौटते समय महिलाओं की जीवन शैली पर अभद्र टिप्पणी करना अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव पर भारी पड़ गया। वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर शासन ने कार्रवाई कर जांच बैठा दी है। महिलाओं के मामले में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने तथा अभद्र टिप्पणी करने का आरोप उनके ही कार चालक ने लगाया तो बीते शनिवार को इस मामले में नगर पालिका कार्यालय पर भाजपा तथा महिला मोर्चा से जुड़े लोगों ने जमकर हंगामा किया। पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हंगामे के दौरान अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव द्वारा दिए गए बयान को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसको गंभीर प्रकरण मानते हुए शासन ने अधिशासी अधिकारी के निलंबन का फरमान जारी कर दिया। अनुशासनिक कार्रवाई के लिए उप निदेशक विजेता को जांच अधिकारी भी नामित किया गया है। जो शिकायतों की जांच करेंगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो, आउटसोर्सिंग पर नगर पालिका में तैनात मल्लू सिंह विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर हुई बैठक से लौटते समय अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव की कार चला रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की बैठक से शुक्रवार की रात लौटते समय नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव ने अपनी कार में रास्ते में बातचीत के दौरान महिलाओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली दी। साथ ही अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। चालक मल्लू ने इस बात की जानकारी रात में ही अपनी पत्नी भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्वेता सिंह को दी। शनिवार को सुबह से ही हल्ला मचने लगा और मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed