फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Income tax department raids sponge iron factory

स्पंज आयरन फैक्ट्री में आयकर विभाग की छापेमारी

Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Income tax department raids sponge iron factory
चुनार। कोलकाता से आई आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को चुनार के दुर्गाजी पहाड़ी पर स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में छापा मारा। आयकर विभाग की टीम ने वाराणसी निवासी व्यवसायी के कोलकाता समेत वाराणसी के रामनगर और चुनार स्थित फैक्ट्री में एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन

शाम को कोलकाता से आई टीम चुनार के स्थानीय दुर्गा जी पहाड़ उपर बड़ागांव स्थित एक स्पंज आयरन की फैक्ट्री में छापामारा। लगभग 16-18 की संख्या में टीम के सदस्य फैक्ट्री पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले फैक्ट्री में प्रवेश करते ही ड्यूटी पर मौजूद गार्ड व अन्य फैक्ट्री से जुड़े कर्मियों का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों से पूछताछ करने के बाद बायोमेट्रिक (फिंगर मशीन)को भी कब्जे में लेकर कार्य कर रहे कर्मचारियों की संख्या को देखा। वर्तमान में कार्य करने वाले कर्मचारियों का मिलान किया। इसके बाद टीम उत्पादन व बिक्री से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करने में लग गई। टीम के सदस्य देर शाम तक जांच पड़ताल में जुटे रहे। इस दौरान फैक्ट्री में किसी का प्रवेश व बाहर निकलना बंद था। टीम के सदस्य देर शाम तक जांच करते रहे। चुनार कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आयकर विभाग की टीम आई है। जो सूचना देकर जांच कर रही है। जिले के आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां की टीम नहीं है। बाहर से टीम आई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed