{"_id":"6a738c73b8cf91120a0c5747","slug":"inauguration-of-the-feeding-room-at-the-hospital-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-158809-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हॉस्पिटल में फीडिंग रूम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हॉस्पिटल में फीडिंग रूम का उद्घाटन
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब की ओर से स्तनपान कक्ष के उद्धाटन के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी, महिलाएं व बच्चे,
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर का प्रयास
मिर्जापुर। विश्व स्तनपान सप्ताह पर बुधवार को इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर की ओर से राम कृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल में महिलाओं की सुविधा के लिए फीडिंग रूम का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल आने वाली माताओं को अपने शिशुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में स्तनपान कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर स्तनपान का महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिशु को सही तरीके से स्तनपान कराने के विषय पर जागरूकता व्याख्यान भी हुआ। . स्मिता ने महिलाओं को स्तनपान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इसके स्वास्थ्य लाभ और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
क्लब की अध्यक्ष शुभा खंडेलवाल ने कहा कि हर महिला को अपने शिशु को स्तनपान कराने के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक स्थान मिलना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर ने राम कृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल को यह फीडिंग रूम समर्पित किया है। इस अवसर पर बीना गोयनका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।