फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the name of giving jobs, the government only cheated the youth

नौकरी देने के नाम पर सरकार ने युवाओं को सिर्फ दिया धोखा

Thu, 05 Aug 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
In the name of giving jobs, the government only cheated the youth
मिर्जापुर। नटवां स्थित परवेज खान के आवास पर बहुजन समाज पार्टी नगर विधान सभा की बैठक में संगठन की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना ने संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बसपा शासन काल की सराहना करते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय की तर्ज पर काम हो रहा था। उन्होंने बसपा शासन में चलाई गईं योजनाओं की चर्चा की। कहा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विशेष कर नौजवानों में रोष है। युवाओं को नौकरी देने के नाम पर सरकार ने सिर्फ धोखा दिया है। रोजगार के अभाव में प्रदेश का युवा सड़कों पर भटक रहा है। महामारी के इस दौर में प्राइवेट सेक्टर में लोगों को नौकरी नहीं मिल पा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा युवा बसपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। मिशन-2022 के मद्देनजर उन्होंने पार्टी मुखिया मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर जुटने का आह्वान किया। बैठक में सद्दाम राईन, विश्वनाथ, जगदीश, पीयूष रत्ना, शेषमणि, बबलू कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed