फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In four bodies, 17 nomination papers were taken for the post of chairman and 183 for the post of ward member

Mirzapur News: चार निकायों में अध्यक्ष के 17 और सदस्य के लिए 183 ने लिया नामांकन पत्र

Tue, 18 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
In four bodies, 17 nomination papers were taken for the post of chairman and 183 for the post of ward member
मिर्जापुर। निकाय चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। मिर्जापुर, अहरौरा, चुनार नगर पालिका तथा कछवां नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड सभासद पद के लिए कई लोगों ने नामांकन पत्र लिया। हालांकि नामांकन एक भी नहीं हुआ।नगर पालिका परिषद मिर्जापुर व कछवां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एसडीएम सदर के न्यायालय में होना है। मिर्जापुर निकाय के वार्ड सभासद पद के दावेदारों का नामांकन सदर तहसील तथा नगर पंचायत कछवां के वार्ड सभासद के प्रत्याशियों का नामांकन अपर उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय में होगा। इस बीच सोमवार को सभी चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 और वार्ड सभासद पद के लिए 183 लोगों ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन पत्र लिए गए। साथ ही वार्ड सभासद पद के लिए कुल 122 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। कुल 133 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी प्रकार कछवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल चार नामांकन पत्र लिए गए। वहीं सदस्य पद के लिए पांच नामांकन पत्र लिए गए। इसी क्रम में चुनार नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सभासद पद के लिए 54 नामांकन पत्र लिए गए। इसी प्रकार अहरौरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र लिए गए। साथ ही दो नामांकन पत्र सदस्य पद के लिए गए।निकाय चुनाव के लिए नामांकन 17 से 24 अप्रैल तक होना है। इसके बाद 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 27 अप्रैल को नाम वापसी के अलावा चुनाव चिन्ह का आवंटन 28 अप्रैल को होगा। मतदान 11 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका मिर्जापुर के वार्ड सभासद पद के दावेदारों का नामांकन पत्र वार्ड संख्या के अनुसार दाखिल किया जाएगा। सदर तहसील में नायब तहसीलदार सदर के न्यायालय में वार्ड संख्या एक से छह तक के सभासद प्रत्याशी नामांकन करेंगे। वार्ड संख्या सात से 10 तक नायब तहसीलदार छानबे, 11 से 15 वार्ड तक के सभासद प्रत्याशी नायब तहसीलदार पहाड़ी, 16 से 20 वार्ड तक नायब तहसीलदार मझवां, 21 से 25 तक के प्रत्याशी तहसीलदार सदर, 26 से 30 तक के प्रत्याशी न्यायिक तहसीलदार के कक्ष तथा 31 से 34 तक तहसील सभाकक्ष के अलावा 35 से 38 वार्ड के सभासद पद के प्रत्याशी संग्रह कार्यालय में नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका चुनाव के वार्ड सभासद पद के लिए सोमवार को कुल 54 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा। वहीं, अहरौरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए उमाशंकर ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। दो अन्य ने सभासद पद के लिए नामांकन पत्र लिया। रिटर्निंग अफसर नगर पालिका चुनार नवनीत सेहरा ने बताया कि चुनार नगर पालिका के वार्ड संख्या एक से पांच के लिए 15, छह से दस के लिए नौ, 11 से 18 के लिए 14 तथा 16 से 20 के लिए आठ और 20 से 25 के लिए आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed