फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Improve cleanliness in urban areas

नगरीय क्षेत्रों में बेहतर करें सफाई व्यवस्था

Sun, 17 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Improve cleanliness in urban areas
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उस दौरान उन्होंने निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में बेहतर साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए कंट्रोल रूम भी खोलें। ताकि लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में साफ- सफाई व्यवस्था के मद्देनजर किसी भी प्रकार की शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए सभी निकायों में कंट्रोल रूम स्थापित किये जाएं। कंट्रोल रूम में प्रभारी अधिकारी की तैनाती की जाय तथा कार्मिकों या अधिकारियों की कंट्रोल रूम में शिफ्टवार 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाय। कंट्रोल रूम में साफ- सफाई से संबंधित आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में प्रत्येक दिन नियमित रूप से सुबह पांच से आठ बजे तथा शाम चार बजे तक निकायो में की जा रही सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा उठान, सीवर व नाली सफाई एवं पेयजल व्यवस्था इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाय। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यवेक्षणीय अधिकारी के साथ-साथ संबंधित वार्डों के बीट इंचार्ज, सफाई नायक, सफाई सुपरवाइजर तथा सफाई निरीक्षक का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर लिखकर बोर्ड अथवा वाल पेटिंग कराई जाय, ताकि कोई भी नागरिक उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सके। निकायों में सफाई के लिए प्रयुक्त की जाने वाली मशीनों, वाहनों तथा उपकरणों की मरम्मत का एक सिस्टम लागू किया जाय। जिसके माध्यम से सुनिश्चित किया जा सके कि एक समय पर पांच प्रतिशत से ज्यादा उपकरण खराब न रहें। उन्होंने कहा कि चार-चार वार्डों का एक क्लस्टर बनाया जाय। प्रत्येक क्लस्टर में पर्यवेक्षण अधिकारियों की तैनाती की जाय। पर्यवेक्षणीय अधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक दिन सुबह संबंधित क्लस्टर में पर्यवेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed