फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   illegall hospital sealed

अवैध रूप से चल रहा अस्पताल सील

Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
illegall hospital sealed
मिर्जापुर। नगर के रामबाग रैदानी कालोनी में अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सोमवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। नोटिस देकर एक सप्ताह में पंजीकरण का पेपर मांगा गया है। पेपर उपलब्ध न कराने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने नगर के रैदानी कालोनी में स्थित एक हॉस्पिटल के नियम विरुद्ध संचालन होने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने नोडल डॉ. सुबोध सिन्हा को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध सिन्हा व लिपिक बीपी मिश्रा ने सोमवार की दोपहर अस्पताल जाकर छानबीन की और रजिस्ट्रेशन पेपर मांगा। जो उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सीज कर दिया। डॉ. सुबोध सिन्हा ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को सील कर नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में पंजीकरण पेपर उपलब्ध न करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed