फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If you want to perform last rites then keep Rs 20 thousand in your pocket.

Mirzapur News: करना है अंतिम संस्कार तो जेब में रखें 20 हजार

Sat, 13 Jan 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
If you want to perform last rites then keep Rs 20 thousand in your pocket.
मिर्जापुर। अपने प्रियजन की मौत के गम के बाद लोगों का दर्द उस समय और बढ़ जाता है जब चौबे घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आग देने नाम पर मोलभाव शुरू हो जाता है। बात 21 हजार, 11 हजार से शुरू होती है और फिर जहां तक परिजन मोलभाव कर उसे कम करा सकें। दिवंगत परिजन को स्वर्ग पहुंचाने की परंपरा का निर्वाह करने में लोगों से हजारों रुपये वसूल लिए जाते हैं। नगर के चौबेघाट पर प्रतिदिन दो से पांच शवों का अंतिम संस्कार होता है। घाट पर नगर पालिका की तरफ से बोर्ड लगाया गया है कि सामान्य, एपीएल के लिए अंतिम संस्कार शुल्क 500 और बीपीएल के लिए 250 रुपये है। गरीब, असहाय और लावारिस लाशों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इसके बाद भी यहां लोगों से मनमाना वसूली की जाती है। यहां शव पहुंचते ही स्थानीय, बाहरी, अमीर, सामान्य परिवार के आधार पर अंतिम संस्कार के लिए मोल भाव शुरू हो जाता है। मृतक के परिजन ठीक ठाक दिखे तो 21 हजार से आग देने की कीमत शुरू होती है। स्थानीय और सामान्य परिवार लोगों से 11 हजार रुपये की मांग की जाती है। इसके साथ ही अनाज आदि की मांग की जाती है। मोल भाव कर शुल्क तय होने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होती है। इसकी शिकायत लोगों ने कई बार अधिकारियों से की लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। ऐसे में अंतिम संस्कार के नाम पर लोगों से मनमाना वसूली जारी है।
विज्ञापन

लकड़ी से लेकर नाश्ते तक हजारों का खर्च
- घाट के खर्च को जोड़ लिया जाए तो अंतिम संस्कार में 20 हजार रुपये तक खर्च हो जाते हैं। टित्थी सहित अन्य सामग्री तीन से पांच हजार रुपये में आती है। इसी प्रकार सामान्य रूप से पांच से सात मन लकड़ी लगती है। एक मन का रेट 260 से 280 रुपये है। ऐसे में दो हजार रुपये लकड़ी में लग जाते हैं। दूर से आने वाले लोग अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को नाश्ता कराते हैं, जिस पर तीन से पांच हजार खर्च हो जाते हैं। शव लाने के लिए वाहन पर भी खर्च होते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से शुल्क निर्धारित है। उसी आधार पर शुल्क लिया जाना चाहिए। अगर ज्यादा पैसा लिया जा रहा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - श्याम सुंदर केशरी, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed