फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If wheat is ready in villages, buy mobiles: Satish Chandra

गांवों में गेहूं तैयार हो तो मोबाइल खरीद करें : सतीश चंद्र

Thu, 17 Apr 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
If wheat is ready in villages, buy mobiles: Satish Chandra
मिर्जापुर। प्रदेश के खाद्य व रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बुधवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने अष्टभुजा डाक बंगला में अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर कहा कि गांवों में गेहूं तैयार हो तो टीमें भेजकर किसानों से मोबाइल खरीद करें। इसके बाद मंडी समिति पर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने विंध्याचल मंडल की क्रय एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बोरा, नमी मापक यंत्र, डस्टर, बैनर और किसान संपर्क रजिस्टर देखा। उन्होंने वहां मौजूद किसानों से बातचीत की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी केंद्रों पर पानी, गुड़ और छाया का प्रबंध करें। इस मौके पर संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद और जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed