फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If someone grabs your hand with bad intentions, twist it and punch.

Mirzapur News: कोई गलत इरादे से हाथ पकड़े तो घुमाकर पंच मारो

Fri, 31 Oct 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
If someone grabs your hand with bad intentions, twist it and punch.
अपराजिता कार्यक्रम में आत्मरक्षा का गुर सिखाती छात्राएं, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षिका ने बताया कि यदि कोई गलत इरादे से हाथ पकड़े तो घुमाकर पंच मारो। छात्राओं ने इसका अभ्यास किया।
विज्ञापन

मोनिका ने आंचल के साथ प्रदर्शन कर छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई हाथ पकड़े तो दूसरे हाथ से उसकी नाक पर पंच मारें। इससे वह तुरंत हाथ छोड़ देगा। अगर कोई पीछे से चोटी पकड़े तो उसको बैक किक या हाथ से हिट किया जा सकता है। नाजिया व श्रुति ने बताया कि कलाई पकड़ने या पीछे से शरीर को पकड़ने पर जोरदार झटका या कोहनी से हमला करना अधिक असरदार होता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई साधन नहीं है तो हर लड़की अपने बालों का क्लिप या कांटे का त्वरित इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन

ऐसे समय पर इनका हथियार के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इसमें सबसे आवश्यक यह है कि किसी भी कठिन परिस्थितियों में लड़कियों को डरना नहीं चाहिए। डरने से बुद्धि कुंद हो जाती है और सोचने समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है। ऐसे में बचाव करना मुश्किल हो जाता है। तीजा व संजू के साथ कई छात्राओं ने मंच पर ताइक्वांडों के कुछ दांव का प्रदर्शन किया। महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शगुफ्ता परवीन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जाग्रत करते हैं। इस दौरान सहायक अध्यापिका आकांक्षा पांडेय, पूजा सिंह, पारवंती पाल आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed