Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If crime is not curbed, we will launch an agitation: Congress

अपराध पर अंकुश नहीं लगा तो करेंगे आंदोलन : कांग्रेस

Wed, 18 Nov 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
If crime is not curbed, we will launch an agitation: Congress
जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन सभा को संबो​धित करते पार्टी जिलाध्यक्ष ​शिवकुमार सि
मिर्जापुर। जिले में बढ़ते अपराध के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। नौ नवंबर को प्रिंस बिंद की 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के बाद हत्या कर दी गई। विंध्याचल क्षेत्र में दो लोगों की निर्मम हत्या और लालगंज क्षेत्र के फतहवा गांव में संजय की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा लूट और चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इन पर रोक नहीं लग पा रही है। कांग्रेसजन इसकी निंदा करते हैं और अपराध पर अंकुश लगाने की मांग करते हैं। अनुसूचित जाति समिति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार चलने और अपराधियों पर अंकुश लगने का दावा करते हैं, लेकिन जिले में लूट, अपहरण, डकैती और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने भी जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया। इस दौरान शशि भूषण दुबे, सुधाकर, गुलाबचंद पांडेय, रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी, राम नाथ दुबे, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed