{"_id":"67d87377370938791402da9d","slug":"if-aurangzeb-was-cruel-then-godse-was-extremely-cruel-swami-prasad-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131074-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: औरंगजेब क्रूर था तो गोडसे महाक्रूर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: औरंगजेब क्रूर था तो गोडसे महाक्रूर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
Tue, 18 Mar 2025 09:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:40 AM IST
सार
Swami Prasad Maurya : संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा लेकर मिर्जापुर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले नाथूराम गोडसे पर चर्चा करें तब औरंगजेब पर टिप्पणी करें।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि औरंगजेब क्रूर था, तो गोडसे महाक्रूर था। उन्होंने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी की हत्या पर चर्चा नहीं करती। पहले नाथूराम गोडसे पर चर्चा करें तब औरंगजेब पर टिप्पणी करें। वह सोमवार को संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा लेकर यहां पहुंचे।
स्वामी प्रसाद ने पटेल चौक पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या पर चर्चा नहीं करती। पहले नाथूराम गोडसे पर चर्चा करें तब औरंगजेब पर कोई टिप्पणी करें। सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा वे खुद भ्रमित हैं, दूसरों को दिशा क्या देंगे।
उनके पीडीए का फार्मूला बदलता रहता है। कभी पीडीए को अल्पसंख्यक, कभी अगड़ा तो कभी आधी आबादी बताते हैं। कहा कि योगी और अखिलेश में कोई अंतर नही है। सपा सरकार की तरह बीजेपी सरकार में भी गुंडाराज है। अखिलेश यादव ने प्रमोशन में अनुसूचित जनजाति का आरक्षण खत्म किया था। भाजपा सरकार आरक्षण व्यवस्था ही निगल गई।