फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   I will strengthen the party: Janhvi

पार्टी को मजबूत करूंगी : जान्ह्वी

Sun, 25 Oct 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
I will strengthen the party: Janhvi
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जान्ह्वी कसेरा का स्वागत करते कार्यकर्ता, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार जान्ह्वी कसेरा जिले में पहुंचीं। पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व और निवर्तमान जिलाध्यक्ष आभा पटेल की अध्यक्षता में विंध्याचल स्थित अटल चौक पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद उन्होंने लालडिग्गी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मुकेरी बाजार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पार्टी के पुरोधाओं को नमन किया। बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व बुके देकर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जान्ह्वी कसेरा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ और अधिक जिम्मेदारी भी है। संचालन बीना सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed