फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   I put a 100 rupee note and wrote that the camera stopped us, yet we blew it.

Mirzapur News: सौ का नोट लगाया और लिखा कैमरे ने रोका फिर भी हमने झोंका

Sat, 23 Mar 2024 04:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
I put a 100 rupee note and wrote that the camera stopped us, yet we blew it.
मिर्जापुर। जिले के तीन केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का मूल्यांकन तेजी में हो रहा है। माना जा रहा है कि 28 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त हो सकता है। अब उत्तर पुस्तिकाओं में शादी विवाह संबंधी बातें तो नहीं लिखी जा रही लेकिन हिंदी की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षक को सौ का नोट मिला और लिखा था। कैमरे ने रोका लेकिन फिर भी हमने झोंका। साथ ही पर्याप्त नंबर देने की प्रार्थना की गई थी।
विज्ञापन

कैमरे की निगरानी में परीक्षा होने व मूल्यांकन होने से अब इस प्रकार की गतिविधि पर लगभग रोक सी लग गई है। एक परीक्षक ने बताया कि उनको अब तक 1000 रुपये प्राप्त हो चुके हैं। लेकिन कई शिक्षकों ने कहा कि उनको उत्तर पुस्तिका में कोई इस प्रकार की गतिविधि नहीं मिली। राजस्थान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। शुक्रवार को इस केंद्र पर 27837 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र को 162763 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया था। उसमें से अब तक 131243 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। अब मात्र 31520 उत्तर पुस्तिकाएं ही शेष बची हैं। केंद्र व्यवस्थापक अशोक कनौजिया ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शुचितापूर्वक हो रहा है। राजकीय इंटर काॅलेज में शुक्रवार को 7309 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार दीक्षित ने कहा कि इस केंद्र में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। केंद्र को 44106 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई थी। जिसमें से 35995 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। अब मात्र 8111 उत्तर पुस्तिकाएं ही शेष हैं। इसी प्रकार बीएलजे इंटर काॅलेज में भी शुक्रवार को लगभग 7000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन


डाॅ. प्रमोद मिश्र मिले शिक्षकों से
मिर्जापुर। शिक्षक संघ के नेता व पूर्व एमएलसी डाॅ. प्रमोद मिश्र तीनों मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे और मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले। उन्होंने उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संगठन की सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed