{"_id":"6add0acf011a67ed1709a423","slug":"i-have-raised-the-issue-25-times-yet-it-remains-unresolved-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163690-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 25 बार की चुकी हूं फरियाद, नहीं हुआ समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 25 बार की चुकी हूं फरियाद, नहीं हुआ समस्या का समाधान
विज्ञापन
हलिया थाने में सुनवाई करते अधिकारी। स्रोत- संवाद
थाना समाधान दिवस में 160 शिकायतें आईं, 10 का निस्तारण
जिगना में सर्वाधिक 33 प्रार्थना पत्र मिले, शेष मामलों के लिए राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीमें रवाना
मिर्जापुर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। 17 थानों में 160 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इनमें से 10 का निस्तारण किया गया। ज्यादातर जमीन संबंधी मामले आए। जिगना के गोगांव की सुधरा देवी ने रोते हुए कहा कि 25 बार से फरियाद कर चुकी हूं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। मेरे कच्चे मकान को पड़ोसी हड़प रहा है। उसे मरम्मत नहीं कराने दे रहा है लेकिन पुलिस व राजस्व विभाग न्याय नहीं कर रहा है । जिगना के श्रीनिवास धाम स्थित मौनी स्वामी इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य ने शिकायत की कि विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है, उसे रोका जाए। हलिया निवासी राम लाल ने गांव निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध जमीन कब्जे को लेकर विवाद संबंधित प्रार्थना पत्र दिया कहां की जमीन को विपक्षी जोतने नहीं दे रहा है कई बार प्रार्थना पत्र दिया। अहुगी कला गांव निवासी राजकुमार ने गांव निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध जमीन बंटवारे को लेकर विवाद में प्रार्थना पत्र दिया है। विपक्षी जमीन को पर कब्जा कर लिया है जमीन को जोतने नहीं दे रहा है। एएसपी नगर योगेंद्र सिंह ने कोतवाली शहर में समस्या सुना।
हलिया: थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस मौके पर उपनिरीक्षक शिवजी यादव ,महेंद्र सिंह यादव, अशोक दूबे, शिवकुमार चौबे, विनोद कुमार आदि रहे।
चेतगंज: चील्ह थाना में थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने लोगों की समस्या को सुना। इस अवसर पर उप निरीक्षक बद्री प्रसाद सरोज, शिव प्रकाश यादव आदि रहे।
जिगना: थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार गरिमा यादव व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने समस्याओं को सुना।
जिगना में सबसे अधिक शिकायतें
18 थानों में कोतवाली कटरा में 10 शिकायतें मिलीं, जिनमें तीन का निस्तारण हुआ। विंध्याचल में नौ में से एक, लालगंज में सात में से दो, हलिया में छह में से एक और जमालपुर में दो में से एक शिकायत का निस्तारण किया गया। जिगना थाने में सबसे अधिक 33 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा कोतवाली देहात में दो, चील्ह में नौ, कछवां में 11, पड़री में चार, संत नगर में 11, ड्रमंडगंज में 12, चुनार में छह, अदलहाट में तीन, मड़िहान में चार, अहरौरा में आठ और राजगढ़ में तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।