फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband killed wife by ox and hanged himself suicide in mirzapur

यूपी: पत्नी को कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटकर उतारा मौत के घाट, खुद भी फंदे से झूला, मौत

Mon, 21 Jun 2021 10:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Jun 2021 10:52 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव में एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी लुंगी से फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया।

विज्ञापन
Husband killed wife by ox and hanged himself suicide in mirzapur
पति ने कत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार की देर रात पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत की नींद सुलाने के बाद पति ने भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों की मौत के मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी अर्जुन कोल(35) पुत्र खिलाड़ी कोल ने अपनी पत्नी शीला देवी(32) को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अर्जुन कोल ने भी घर से पूरब दिशा में करीब 50 मीटर दूर स्थित पेड़ पर लुंगी के सहारे स्वयं फांसी लगा ली।
विज्ञापन


सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक लालगंज मय पुलिस बल जांच कर रहे हैं। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के पांच बच्चे, तीन पुत्री व दो पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed