{"_id":"5eee47a68ebc3e42d05de749","slug":"husband-also-hanged-himself-after-his-wife-mirzapur-news-vns5311584197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मिर्जापुर। घरेलू विवाद के चलते अलग रह रहे दंपती के बीच शुक्रवार को मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद पत्नी ने मायके में फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी के मौत की जानकारी होने पर पति ने भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अहरौरा के बभनी निवासी 26 वर्षीय अमिता मौर्या की शादी 2018 में सोनभद्र जिला के थाना दुद्धी बिडर गांव निवासी परमेश्वर मौर्या के साथ हुई थी। अनिता इन दिनो अपने मायके में रह कर कोलना से बीटीसी कर रही थी। अहरौरा पुलिस को शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि 26 वर्षीय अमिता उर्फ पूजा मौर्य पत्नी परमेश्वर मौर्या अपने मायके ग्राम बभनी थाना अहरौरा में घर की दूसरी मंजिल पर अर्धनिर्मित स्टोर में रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता सुरेश मौर्या ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन ,थाना प्रभारी अहरौरा ,फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतका के पति 29 वर्षीय परमेश्वर को जब पता चला कि उसकी पत्नी ने आत्म हत्या कर ली है तो उसने भी अपने घर सोनभद्र दुद्धी के बिडर गांव स्थित अपने घर में रस्सी से फंदा लगा लिया।
सीओ ऑपरेशन हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पति की प्रताड़ना व जेठ-जेठानी के आचरण से क्षुब्ध होकर मृतका ने यह कदम उठाया है। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी घर पर फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दिया। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली हे।