फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   hree shops repeal quota

कोटे की तीन दूकानें निरस्त

Sat, 04 Feb 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
hree shops repeal quota
सार्वजनिक वितरण प्रणाली

विज्ञापन
कार्डधारकों की अनाज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने जांच के बाद तीन कोटेदारों की दूकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया और तीन अन्य कोटे की दूकानों को निलंबित कर दिया है। अनाज व मिट्टी तेल की कालाबाजारी करने करने वाले तीन विक्रेताओं की 15 हजार की धरोहर राशि जब्त की गई है।   


 उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि कोटेदारों के खिलाफ लगातार अनाज की कालाबाजारी और कार्डधारकों अनाज वितरण में    अनियमितता की शिकायते मिल रही थीं। उनकी जांच कराई गई। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन



 क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक आरएस वर्मा व पारसनाथ पाल ने बताया कि  गांगपुर उचित दर विक्रेता सुरेशचंद्र सिंह, पिड़खिड़ के नंदलाल व जलालपुर मैदान के ज्ञान प्रताप के का कोटा निरस्त कर दिया गया है। अनाज वितरण में अनियमितता व कालाबाजारी किए जाने के आरोप में उचित दर विक्रेता ग्राम पौनी प्यारेलाल सिंह, घासीपुर के बाबूलाल एवं डबक के ओम प्रकाश की दुकान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरायनपुर की कलावती देवी, तियंरा की आशा देवी एवं भगौती देई कमला द्वारा जमा की गयी प्रतिभूति राशि 15 हजार जब्त कर ली गई  है। 
निरस्त एवं निलंबित उचित दर विक्रेताओं की दुकान को समीप के कोटेदारों की दुकान से संबद्ध किया गया है ताकि कार्डधारकों को अनाज लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed