फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hotel owner dies after being hit by a bike rider after being hit by a colorful balloon

Mirzapur News: रंग भरा गुब्बारा लगने पर बाइक सवार ने मारी टक्कर, होटल मालिक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner dies after being hit by a bike rider after being hit by a colorful balloon
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के रेहड़ा चुंगी पर होली के दिन सोमवार को एक बाइक सवार के चेहरे पर रंग भरा गुब्बारा लग गया। इससे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े होटल मालिक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में होटल मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान होटल मालिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रेहड़ा चुंगी निवासी इंजीनियर कुलपाल सिंह जायसवाल (70) सोमवार को दोपहर में अपने घर से पैदल ही विंध्याचल धाम दर्शन करने गए थे। लौटकर अपने आवास के पास पहुंचे ही थे। उधर, भदोही जिले के एक गांव से बाइक सवार दर्शन के लिए जा रहा था, बाइक सवार के चेहरे पर रंग भरा गुब्बारा लग गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर कुलपाल सिंह से जा टकराई। इस हादसे में कुलपाल को गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। कुलपाल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रामा सेंटर में पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को सुबह उनका शव विंध्य रेजीडेंसी पहुंचा। वहां से परिजन पैतृक निवास गणेशगंज ले गए। उनका अंतिम संस्कार चौबे घाट पर किया गया। कुलपाल विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी कल्चुरी जायसवाल समाज के अध्यक्ष तथा जायसवाल समाज मिर्जापुर तथा विंध्याचल के संरक्षक पद पर आसीन थे। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा बताया कि बाइक सवार के ऊपर रंग भरा गुब्बारा फेंक गया था। इससे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर होटल मालिक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल होटल मालिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed