फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home Secretary inspection in Mirzapur

मानकों की अनदेखी पर गृह सचिव की फटकार

Sun, 27 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Home Secretary inspection in Mirzapur
गृह सचिव ने किया निरीक्षण
गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने शनिवार को जिले के कछवां और अहरौरा में निर्माणाधीन पुलिस आवास तथा अष्टकोणीय थाने का निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप भवन व थाने नहीं बनाए जाने पर राजकीय निर्माण विभाग समेत अन्य संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि अब कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


कछवां सवांददाता के अनुसार गृह सचिव मणिप्रसाद मिश्र शनिवार को दोपहर करीब एक बजे कछवां पहुंचे। नवनिर्मित पुलिस आवास का निरीक्षण किया। अधूरे आवास को देखकर राजकीय निर्माण विभाग के अवर अभियंता एमएस खान को फटकार लगाते हुए भवन में लगे प्रवेश द्वार को और ऊंचा कराने का निर्देश दिया। भवन में लगी खिड़की में शीशा न लगे रहने के कारण तुरंत ठीक कराने को कहा। पानी की टंकी घटिया कंपनी का लगाने पर बदलने का निर्देश दिया। शौचालय में दरवाजा न लगने और गंदगी पर फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अहरौरा संवाददाता के अनुसार नक्सल प्रभावित बार्डर इलाकोें में शुमार अहरौरा थाने के अष्टकोणीय भवन का भी गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने निरीक्षण कर 15 अप्रैल तक भवन को तैयार कर अहरौरा थाने को शिफ्ट करने का आदेश दिया। जांच के दौरान सुरक्षा खामियां बड़े पैमाने पर नजर आईं। दुर्गाजी पहाड़ के पास नवनिर्मित थाने की जांच के दौरान गृह सचिव ने निर्माण इकाई की लापरवाही व खामियों पर बिफर पड़े। बिना बिजली के नवनिर्मित थाने को हैंडओवर करने से पूर्व इस्टीमेट बनवाकर पुलिस हेडक्वार्टर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed