फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home isolates will not be found positive in Vindhyachal

विंध्याचल में पाजिटिव मिलने वाले नहीं होंगे होम आइसोलेट

Thu, 15 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Home isolates will not be found positive in Vindhyachal
विंध्याचल। नवरात्र मेलेे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी दुकानदारों की कोरोना जांच कराई जा रही है। दो दिनों की जांच में अब तक पांच लोग पाजिटिव मिल चुके है। विंध्याचल में पाजिटिव मिलने वाले लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी। यह फैसला डीएम ने मेले में संक्रणम से बचाव को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन

नवरात्र मेले में भक्तो की आने वाली भीड़ को देखते हुए डीएम ने सभी दुकानदारों के कोरोना जांच कराने का फैसला दिया था। जांच में जो दुकानदार निगेटिव आएगा वही दुकान खोल सकेगा। विंध्याचल में दो दिनों में 500 से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके है। लगभग 300 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया। गुरुवार की सुबह विंध्याचल स्टेट बैंक चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। जिसमें नवरात्र मेला से संबंधित सभी व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। गुरुवार को कुल 351 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया । दोपहर एक बजे से सैंपल निकालने के लिए लगभग 150 से ज्यादा लोग पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सभी दुकानदारों एवं पुरोहितों का टेस्ट कराना अनिवार्य है। दुकानदार कोरोना का प्रमाण पत्र रखने के बाद ही दुकान पर बैठ सकेंगे। वही पुरोहित टेस्ट के बाद मंदिर पर जा सकेंगे। टेस्ट टीम में एलटी एसके सिंह, एलटी सुदामा आशीष, कमलेश्वर, रामप्रसाद, प्रदीप यादव उपस्थित रहे। दो दिनों की जांच में पांच कोरोना पाजिटिव मिल चुके है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि डीएम ने आदेश दिया है कि विंध्याचल में जो भी पाजिटिव मिलेगा। उन्हें होम आईसोलेशन की सुविधा नहीं मिलेगी। उनको अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed