{"_id":"6895b097f03283a7c40a5e1e","slug":"history-sheeter-criminal-jawed-arrested-in-police-encounter-in-mirzapur-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जंगल में छिपा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को देखते ही झोंकी फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जंगल में छिपा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को देखते ही झोंकी फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
Fri, 08 Aug 2025 01:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:39 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले की अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर मौजूद टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले की अहरौरा पुलिस ने वनस्थली विद्यालय के पास से शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर व इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से छह मोबाइल फोन, 5500 रुपये, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
अहरौरा थानाध्यक्ष अजय सेठ को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर हिस्ट्रीशीटर व 20 हजार का इनामी अपराधी थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत वनस्थली विद्यालय के पास स्थित जंगल में छिपा है। इस पर अहरौरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान अपराधी द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अपराधी जावेद निवासी दुर्गा जी पहाड़ी नई बस्ती थाना अहरौरा को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रक के केबिन में घुसकर करता था चोरी
अपराधी जावेद टोल टैक्स तथा ढाबों के आसपास रात में खड़ी ट्रक के शीशे में लगी रबर को ब्लेड से काट कर शीशा निकालकर ट्रक के केबिन में प्रवेश कर सो रहे ड्राइवर की जेब व केबिन में रखे हुए मोबाइल, रुपये को चुरा लेता है। इसके गैंग में इसके अतिरिक्त पांच अन्य सदस्य हैं। जिसमें से चार सदस्यों की गिरफ्तारी सात अगस्त को हुई। उनके कब्जे से भी मोबाइल फोन व रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्त द्वारा 24 से अधिक घटना करना बताया है। जावेद पूर्व में लूट तथा चोरी में भी जेल जा चुका है।
