{"_id":"65df9281e45f8675f90c8559","slug":"heavy-vehicles-banned-in-the-city-for-three-days-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-113125-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन दिन तक नगर में भारी वाहन प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन दिन तक नगर में भारी वाहन प्रतिबंधित
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक मार्च और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के दो मार्च के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने 29 फरवरी को सुबह छह बजे से दो मार्च को रात साढ़े नौ बजे तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए डायवर्जन किया गया है।
गोपीगंज से होकर चील्ह तिराहा होते हुए मिर्जापुर की तरफ आने वाले सभी भारी वाहनों को चील्ह तिराहे से औराई, राजातलाब, टेंगरा मोड़ नरायनपुर, चुनार होते हुए मिर्जापुर की तरफ प्रवेश दिया जाएगा। औराई के रास्ते वाया चील्ह तिराहा मिर्जापुर की तरफ प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को टेढ़वा चौकी से वाया औराई, राजा तालाब, टेंगरा मोड़, नरायनपुर चुनार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मांडा, जिगना होते हुए विंध्याचल के रास्ते मिर्जापुर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को गैपुरा चौराहा से वाया विजयपुर होते हुए लालगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। लालगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो समोगरा बाईपास करनपुर चौकी से होते हुए बथुआ तिराहा की तरफ प्रवेश करते हैं, उन वाहनों को समोगरा बाईपास से चुनार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। राजगढ़, मड़िहान बरकछा होते हुए मिर्जापुर शहर में प्रवेश करने वाहनों को यादव चौराहा बरकछा से प्रयागराज की तरफ जाने के लिए लालगंज की तरफ और वाराणसी, भदोही जाने के लिए चुनार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। चुनार के रास्ते अघवार पड़री होते हुए मिर्जापुर शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को अघवार से लालगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। डायवर्जन में एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन, किसी भी प्रकार की सवारी बसें, हल्के चार एवं तीन पहिया वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।