फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Heavy rain at night, mud spread on Kanoraghat-Ramaipatti road in the morning

Mirzapur News: रात में तेज बारिश, सुबह कनौराघाट-रमईपट्टी मार्ग पर फैला कीचड़

Sun, 22 Mar 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain at night, mud spread on Kanoraghat-Ramaipatti road in the morning
- अर्जुनपुर से महेंवा नदी तक सड़क पर वाहन सवार राहगीर फिसलन से रहे परेशान
विज्ञापन


मिर्जापुर। शुक्रवार देर रात बीस मिनट तक हुई तेज बारिश से कई स्थानों पर कीचड़ हो गया। शनिवार सुबह कनौराघाट-रमईपट्टी मार्ग अर्जुनपुर से महेवां नदी तक सड़क पर फैले कीचड़ से फिसलन रही। वाहन सवार अगल-बगल से रास्ता के जुगाड़कर मात्र दो किलोमीटर के लिए आठ से 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रमईपट्टी की तरफ पहुंच रहे थे।

नमामि गंगे परियोजना से पक्का पोखरा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी के निस्तारण के लिए इन दिनों अर्जुनपुर से महेवां नदी तक सीवर लाइन बिछाया जा रहा है। विभाग की तरफ से पाइप बिछा दी गई है। लेकिन बीच-बीच में खोदकर फिर से मिट्टी सड़क पर फैला दिए जाने से शुक्रवार को देर रात लगभग 11 बजे हुई तेज बारिश से सुबह मार्ग कीचड़ से सन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed