फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Health department team arrived to test the residents

पुनवासी का परीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 11 Jan 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Health department team arrived to test the residents
मिर्जापुर। 11 वर्ष बाद पाकिस्तान की जेल से लौटे पुनवासी के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके बहन के घर पहुंची। रविवार को सांसद अनुप्रिया पटेल उसके घर पहुंच कर परिवार को राशन आदि देने के साथ सीएमओ से बात कर उसके स्वास्थ्य की जांच करने को कहा था। जिसके बाद सोमवार को पहुंची टीम ने उसके स्वास्थ्य की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को भेजा।
विज्ञापन

भटक कर पाकिस्तान पहुंचा पुनवासी 11 वर्ष तक वहां जेल में बंद था। किसी तरह उसका पता मिलने पर उसके राष्ट्रीयता की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसकी वतन वापसी हुई। पिछले मंगलवार को वह अपने घर पहुंचा। जिला प्रशासन उसे घर भेजकर भूल गया। ‘अमर उजाला’ ने पुनवासी की घर वापसी के बाद उसके मदद के लिए पहल किया। जिसका असर रहा कि सामाजिक संगठन के लोग उसकी मदद के लिए आगे आए। रविवार को सांसद अनुप्रिया पटेल भी उसकी मदद करने पहुंची और सीएमओ को उनकी स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ डा. प्रभुदयाल गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम पुनवासी के बहन के घर पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डा. महेंद्र चौधरी ने पुनवासी को 50 और 100 के नोट दिखाकर मानसिक स्थिति की जानकारी ली। पुनवासी ने नोट का पहचान लिया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र जैसल ने बताया कि जांच कर जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेज दिया गया। जांच टीम में फार्मासिस्ट जीएस त्रिपाठी के साथ एएनएम, बीसीपीएम और वार्ड ब्वाय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed