फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Haryana Police gave raid for arrest of accused

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने दी दबिश

Thu, 12 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police gave raid for arrest of accused
पड़री। थाना क्षेत्र के भरपूरा गांव में बुधवार को हरियाणा पुलिस व पड़री थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस उसके घर पर छानबीन और पूछताछ कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

हरियाणा से आए रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक दरिया सिंह ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी सुनील दुबे पुत्र श्यामलाल दुबे ने हरियाणा में फौज व अन्य लोगों के साथ पैसे की धोखाधड़ी की है। एटीएम किसी तरह से चोरी कर फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। छानबीन के बाद हरियाणा की पुलिस पड़री थाने पहुंची। पड़री पुलिस को साथ लेकर आरोपी सुनील दुबे के घर पर दबिश दी पर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने उसके घर में तलाशी के बाद परिवारवालों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक पड़री वेंकटेश तिवारी ने बताया कि आरोपी सुशील दुबे उर्फ लल्लू दुबे ने हरियाणा में धोखाधड़ी की है। उसे पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस आई थी। वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed