फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Half the candidates left the PCS Pre exam

आधे परीक्षार्थियों ने छोड़ दी पीसीएस प्री की परीक्षा

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Half the candidates left the PCS Pre exam
जिले में 24 केंद्रों पर रविवार को यूपी पीसीएस-प्री की परीक्षा हुई। 10 हजार 80 परीक्षार्थियों में से मात्र 51 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। शेष 49 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम व दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय की परीक्षा थी। प्रथम में विषयों पर आधारित प्रश्न थे जबकि दूसरी पाली में रीजनिंग व व्याकरण आदि के प्रश्न थे। विषयों की तो उम्मीदवारों ने अच्छी तैयारी की थी। उसमें उनको अधिक परेशानी नहीं हुई। लेकिन दूसरी पाली में रीजनिंग व व्याकरण के प्रश्नों में प्रतिभागी उलझे। पहली पाली के प्रश्नपत्र में डेढ़ सौ प्रश्न तथा दूसरी पाली में सौ प्रश्न आए थे। पहली पाली में पांच हजार एक सौ 75 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि चार हजार नौ सौ पांच अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पांच हजार एक सौ 25 परीक्षार्थी शामिल हुए और चार हजार नौ सौ 55 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed