{"_id":"6956cf266a52f711f40c4feb","slug":"greetings-and-congratulations-on-the-new-year-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-146182-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नव वर्ष पर रही अभिनंदन व बधाई की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नव वर्ष पर रही अभिनंदन व बधाई की धूम
विज्ञापन
लालडिग्गी स्थित एक लॉन में नए साल पर धमाल मचाते युवा और बच्चे।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज रही। युवाओं और बच्चों ने खूब धमाल किया। जहां बाजारों में चहल-पहल रही तो वहीं पिकनिक स्पॉटों पर लोगों ने परिजनों संग लुत्फ उठाया। कुछ मंदिर पहुंचे और दर्शन कर साल की अच्छी शुरुआत की कामना की। बृहस्पतिवार को बाजारों में चहल-पहल रही। कहीं लोगों ने फूल खरीदे तो कहीं गिफ्ट के आइटम। सिविल लाइन, वासलीगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमोहानी, धुंधीकटरा, तेलियागंज, सिविल लाइन, लालडिग्गी, संगमोहाल व स्टेशन रोड व बथुआ स्थित गुलदस्ता व गिफ्ट आइटम के साथ ही साथ मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।
आफिस और कार्यालयों में दिनभर चला बधाइयों का दौर-मिर्जापुर। नववर्ष पर जिले के विभिन्न आफिस कार्यालयों के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दिनभर नए साल पर बधाइयों का दौर चलता रहा। आफिस और कार्यालयों में दिनभर चहल-पहल रहा। नए साल के बहाने लोग बुके देकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आपस में नए साल की शुभकामनाएं देेते दिखे।
होटल और रेस्टोरेंट में युवाओं और बच्चों ने मचाया धमाल-मिर्जापुर। नए साल की पूर्व संध्या पर विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में युवा और बच्चे देर रात तक धमाल मचाया। तेज साउंड बाक्स पर बज रहे गीतों पर थिरकते रहे। नए साल पर नगर के वासलीगंज, सिविल लाइन, लालडिग्गी, स्टेशन रोड स्थित होटल और रेस्टोरेंट में लोगों की तरफ से पार्टियों का दौर चला। जिससे साल के पहले हुई बुकिंग व लाभ से होटल, लॉन, रेस्टोरेंट, फूल व गिफ्ट आइटम बेचने वाले संचालकों के चेहरे भी खुशी से खिले रहे। शुक्लहा स्थित ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में केंद्र प्रभारी बिंदु दीदी के नेतृत्व में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ नया साल मनाया गया।