मिर्जापुर। जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग की ओर से इस बार ज्यादातर औषधीय और छायादार पौधरोपण पर जोर होगा। शासन की ओर से आवंटित लक्ष्य को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वन विभाग समेत अन्य विभागों को मिलाकर इस वर्ष 79 लाख, 51 हजार 990 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष वन विभाग सहित कुल 30 नर्सरियों में एक करोड़, 31 हजार 952 पौधे उपलब्ध हैं। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग की ओर से जिले में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के वृक्षारोपण के विभागवार आवंटित लक्ष्य पर गौर करें तो मिर्जापुर वन प्रभाग, कैमूर वन्य जीव वन प्रभाग जनपद में अकेले 3608787 निर्धारित किया गया है। इसी तरह पर्यावरण विभाग को 400492, ग्राम्य विकास विभाग को 2339960, राजस्व विभाग 266420, पंचायती राज विभाग 266320, अवास विकास विभाग 12040, औद्योगिक विकास 7140, नगर विकास 37800, लोक निर्माण विभाग 19600, जल शक्ति विभाग 19600, रेशम विभाग 32350, कृषि विभाग 449000, पशुपालन विभाग 11900, सहकारिता विभाग 10660, उद्योग विभाग 14560, उर्जा विभाग 9520, माध्यमिक शिक्षा 5300, बेसिक शिक्षा 5300, प्राविधिक शिक्षा 9940, उच्च शिक्षा 37940, श्रम विभाग 4900, स्वास्थ्य विभाग 19040, परिवहन विभाग 4900, रेलवे विभाग 38640, रक्षा विभाग 12040, उद्यान विभाग 295160, गृह विभाग 12601, व 4343203 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अमृत सरोवर पर भी वृह्द रूप से पौधरोपण कराए जाएंगे। सिटी, पहाड़ी, कोन, छानबे, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा, लालगंज व हलिया विकास खंड को मिलाकर कुल 80 गांवों में अमृत सरोवर चिन्हित किए गए। ऐसे सरोवर पर उपायुक्त मनरेगा की ओर से अधिक से अधिक फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपित किए जाएंगे।