फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Granddaughter soot on board of southern campus

दक्षिणी परिसर के बोर्ड पर पोती कालिख

Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Granddaughter soot on board of southern campus
बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के मुख्य द्वार पर लगे बोर्ड पर राजीव गांधी के नाम पर किसी ने कालिख पोत दिया। साथ ही बोर्ड पर एबीवीपी लिखा मिला। जानकारी होने पर आचार्य प्रभारी ने बोर्ड से कालिख को साफ कराने के साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

दक्षिणी परिसर के गेट पर परिसर का नाम लिखा बड़ा बोर्ड लगा है। शनिवार की रात को किसी ने बोर्ड पर लिखे राजीव गांधी शब्द पर कालिख फेंक दिया। साथ ही बोर्ड पर नीचे एबीवीपी लिख दिया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसकी सूचना आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा को दिया गया। जिसके बाद बोर्ड पर फेंके गए कालिख को पेट्रोल से साफ किया गया। मामले में एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता प्रतीक पांडेय ने इसकी निंदा की। कहाकि यह इनकी कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए कांग्रेस के शासन काल में हुए कार्यो को मिटाने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिणी परिसर इकाई के अध्यक्ष सागर चौबे ने कहाकि शनिवार की रात को फोन पर सूचना मिला कि परिसर के मुख्य द्वारा के बोर्ड पर कालिख पोता गया था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर कालिख पोती गई थी। उसके नीचे एबीवीपी लिखा था। एबीवीपी के साथ उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें स्थानीय प्रशासन के साथ बाहरी ताकतों का हाथ है। आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा ने बताया कि अराजकतत्वों ने बोर्ड पर कालिख पोता है। दो लोग बाइक से आए थे। कालिख को साफ कराया गया। लापरवाही में गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed