फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gond Mahasabha staged a protest demanding participation in temple management.

Mirzapur News: मंदिर प्रबंधन में भागीदारी की मांग के लिए गोंड महासभा ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Oct 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gond Mahasabha staged a protest demanding participation in temple management.
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए गोंड़ महासभा के सदस्य , स्रोत संवाद
मिर्जापुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की जिला शाखा ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में बमलाई दाई (बिमलेश्वरी देवी) मंदिर विवाद के मामले में आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और मंदिर प्रबंधन समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 सितंबर 2025 को नवरात्र के पांचवें दिन बमलाई दाई मंदिर में दर्शन के दौरान विवाद हुआ था। इस दौरान खैरागढ़ राज परिवार के राजकुमार भवानी बहादुर सिंह द्वारा मंदिर प्रबंधन और ट्रस्ट व्यवस्था पर लगाए गए गंभीर आरोपों का संगठन ने समर्थन किया है। गोंड महासभा ने मांग की कि मंदिर प्रबंधन समिति में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। राजकुमार भवानी सिंह के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाए। महासभा ने कहा कि मंदिर में आज भी वार्षिक शृंगार पूजा और परंपरागत पूजा विधि आदिवासी बैगा समाज के सदस्यों द्वारा संपन्न कराई जाती है, इसलिए मंदिर की संस्कृति, परंपरा और रीतिरिवाजों को संरक्षित रखना आवश्यक है। ज्ञापन देने वाले में रामप्यारे गोंड, बच्चा गोंड, रामसागर गोंड, मोनू गोंड, जगदीश गोंड आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed